फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM sit there, not where SDM

जहां डीएम बैठना चाहिए वहां एसडीएम ही नहीं

Thu, 03 Dec 2015 09:58 PM IST
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 03 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
DM sit there, not where SDM

भाजपा शासनकाल में 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश में जिन चार नए जिलों के गठन का एलान किया था, उनमें डीडीहाट भी शामिल था। इस घोषणा के अनुसार अब तक यहां पर डीएम बैठना चाहिए था, लेकिन इस समय स्थिति यह है कि यहां पर एसडीएम की कुर्सी भी खाली पड़ी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब हमने डीडीहाट तहसील की पड़ताल की तो देखा कि सुबह 10 बजे कई लोग एसडीएम के यहां अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम की कुर्सी खाली पड़ी थी। लोगों ने सुबह 11 बजे तक इंतजार किया। यहां के एसडीएम जयभारत सिंह का एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार स्थानांतरण हो गया था।
विज्ञापन


उनकी जगह नई तैनाती नहीं हुई। गंगोलीहाट के एसडीएम प्रमोद कुमार को यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन उनके पास अपनी तहसील के अलावा बेड़ीनाग और डीडीहाट का भी कार्यभार है। वह बृहस्पतिवार को यहां नहीं आ पाए, जिस कारण कई लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार पूरन चंद्र पंत सुबह 9.55 बजे अपनी सीट पर बैठ गए। एसडीएम न होने के कारण पूरी तहसील का भार इस समय उनके सिर पर है। प्रशासनिक कामकाज के अलावा उनको अपने कार्यालय से संबंधित काम भी निपटाने पड़ रहे हैं। तहसीलदार के पास थल तहसील का भी अतिरिक्त कार्यभार है। पंत ने कहा कि नए एसडीएम के आने तक इसी तरह व्यवस्था बनानी होगी। कोशिश की जाएगी कि जनता के काम न रुकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed