{"_id":"5e5804668ebc3ef3ca7c8a1b","slug":"dm-instructed-to-conduct-a-copyless-examination-pithoragarh-news-hld3753794164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक हुई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने शिक्षाधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
गंगोत्री गर्ब्याल राबाइंका के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एके जुकरिया ने बताया कि दो मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा 25 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 94 एकल और मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल के 7512 और इंटर के 6565 कुल 14077 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक केंद्र व्यवस्थापक, एक कस्टोडियन तैनात रहेंगे।
कस्टोडियन संबंधित केंद्र के स्कूल का न होकर अन्य स्कूल का रहेगा। नकल विहीन परीक्षा को तीन सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को शांतिपूर्वक, पूर्ण रूप से नकल विहीन कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापकों की मांग पर जिलाधिकारी ने जिन परीक्षा केंद्रों में रात में चौकीदार नहीं है वहां रात में ग्राम प्रहरी की तैनाती करने की भी स्वीकृति दी। संचालन प्रधानाचार्य जीआईसी थरकोट भाष्करानंद जोशी ने किया।
विज्ञापन
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट सौरभ गहरवार, सीओ आरएस रौतेला समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन मौजूद रहे।
राइंका कनालीछीना अति संवेदनशील केंद्र
पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके जुकरिया ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए बनाए गए 94 परीक्षा केंद्रों में से 11 संवेदनशील हैं। एक परीक्षा केंद्र राइंका कनालीछीना को अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवेदनशील परीक्षा केंद्र दूरस्थ क्षेत्रों में होने के कारण बनाए गए हैं।