फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM inspacted the centre.

Pithoragarh News: लावारिस के साथ पालतू कुत्तों का भी करें बधियाकरणः डीएम

Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jul 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
DM inspacted the centre.
पिथौरागढ़। डीएम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका को लावारिस और पालतू कुत्तों की लिस्ट बनाकर बधियाकरण कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने बधियाकरण से संबंधित दवा और अन्य उपकरणों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार को निरीक्षण के दौरान डीएम रीना जोशी ने ईओ राजदेव जायसी को बधियाकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि मुरादाबाद से आई टीम ने पहले दिन नगर से 20 लावारिस कुत्तों को रेस्क्यू कर एनिमल बर्थ सेंटर पहुंचाया है। उनका बधियाकरण किया जा रहा है। नगर में 5000 लावारिस और पालतू कुत्तों का बधियाकरण करने का लक्ष्य रखा है। लोगों को कुत्ता पालने के लिए नगर पालिका में पंजीकरण करना होगा। बधियाकरण के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। बगैर पंजीकरण और बधियाकरण के लावारिस कुत्तों को नगर में छोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. शिखा जायसवाल ने बताया कि लावारिस कुत्तों को तीन दिन तक केंद्र में रखा जाएगा। यहां पहले उनके स्वास्थ्य की जांच होगी और उसके बाद बधियाकरण किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण की मांग

चंपावत। व्यापार संघ ने नगर में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण की मांग की है। सोमवार को व्यापार संघ का शिष्टमंडल ने अध्यक्ष विकास साह की अगुवाई में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलकर नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर में कई जगह लावारिस कुत्ते हैं। इनकी संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए इनका बधियाकरण किया जाए। ईओ अशोक कुमार वर्मा ने शीघ्र ही लावारिस कुत्तों के बधियाकरण का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल दीप तिवारी, सचिव हरीश सक्टा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुजारी, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष मयूख चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed