फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM congratulated the officials on the successful completion of Panchayat elections

Pithoragarh News: पंचायत चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न होने पर डीएम ने अधिकारियों को दी बधाई

Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM congratulated the officials on the successful completion of Panchayat elections
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कर्मचारी देर रात तक मतगणना के कार्य में जुटे रहे। मूनाकोट विकासखंड में बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक मतगणना का कार्य जारी रहा। धारचूला में शुक्रवार सुबह पांच बजे मतगणना संपन्न हुई। मतगणना सफलता पूर्वक संपन्न होने पर डीएम ने अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने विकास भवन सभागार में निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने वर्षा काल में कठिन परिस्थितियों के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। बैठक में जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के अनुभवों का एक व्यवस्थित डेटा तैयार किया जाए ताकि भविष्य के चुनावों में इन अनुभवों से सीख लेकर प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी को निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। बैठक में समस्त नोडल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed