{"_id":"570e7f874f1c1b125b4a6ad7","slug":"dm-angry-at-delays-in-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"धापा-मिलम मार्ग निर्माण में देरी पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धापा-मिलम मार्ग निर्माण में देरी पर डीएम नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम एचसी सेमवाल ने धापा-मिलम मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य तेजी से करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क के चौड़ीकरण के समय प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। डीएम ने मल्लाजोहार, रालम जाने वाले रास्ते को तत्काल ठीक करने को कहा। ताकि माइग्रेशन गांवों को लौट रहे लोगों को परेशानी न हो। माइग्रेशन गांवों में लोगों के पहुंचने तक सरकारी दुकानों में राशन भी मिलने लगे ऐसी व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम वैभव गुप्ता से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि स्वीकृत काम समय पर पूरे किए जाएं। बाद में डीएम ने लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने, विकास कार्यों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने, नगर क्षेत्र की नालियों की मरम्मत करने की मांग की। बाद में डीएम ने दरकोट मंदिर के दर्शन किए। वहां चल रही भागवत कथा में शामिल हुए। दरकोट में स्थानीय पत्थरों को काटकर भव्य मंदिर बनाया गया है। डीएम ने मंदिर की वास्तुकला की तारीफ की। डीएम के साथ राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र धपवाल, भाजपा नेता गोकर्ण मर्तोलिया, नत्थी राम, मान सिंह भंडारी, हिमांशु धर्मशक्तू, दीवान सिंह जेष्ठा आदि थे।
विज्ञापन