{"_id":"661d64a835194152f104f03a","slug":"dm-and-sp-inspected-the-strong-room-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112330-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीएम और एसपी ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीएम और एसपी ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा
Mon, 15 Apr 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव और एडीएम ने संयुक्त रूप से पिथौरागढ़ कैंपस में जिले की चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री वितरण, मतदान पार्टी की रवानगी से लेकर बेरिकेडिंग, फर्नीचर व्यवस्था, खानपान व्यवस्था, शौचालय, पानी, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी, पार्किंग व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने और अन्य कार्यों का भी जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को मतदान पार्टियों की रवानगी एलएसएम कैंपस से होगी। चारों विधानसभाओं की मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए बनाई गई मतदान पार्टियों को निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली लेखन सामग्री, ईवीएम और वीवीपैट का वितरण किया जाना है। इसमें कोई असुविधा ना हो इसके लिए संबंधित नोडल अधिकारी पूरी प्लानिंग के साथ कार्यों को करना सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार कुमार बरनवाल, एआरओ पिथौरागढ़ आशीष मिश्रा, नोडल बैरिकेडिंग लोनिवि गोपाल गिरी, मनीष पंत, दिनेश जोशी, नोडल खानपान व्यवस्था, आरके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
फोटो - 15 पीटीएच 04पी - पिथौरागढ़ एलएसएम कैंपस में व्यवस्थाओं का जायजा लेते उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल। संवाद
--
डीएम ने डिस्पैच और कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया
मतदान कार्मिकों के रात में ठहरने की उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने लोकसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों और तैयारियों के संबंध में डिस्पैच और कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोमवार को गोरलचौड़ मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिस्पैच और कलेक्शन सेंटर में समस्त व्यवस्थाओं, सामग्री वितरण, ईवीएम और मतदान सामग्री वितरण काउंटर, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टी के ठहरने-खाने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि 17 और 19 अप्रैल को मतदान कार्मिकों के रात में ठहरने की उचित व्यवस्था कर ली जाए। इसके लिए ऑडिटोरियम, आरसेटी भवन, वन पंचायत हॉल, नगर पालिका हाल आदि में प्रबंध सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि निर्वाचन में लगे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था टीआरसी में भी की जाएगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सहायक अभियंता अनुपम राय, प्रदीप भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--
कल रवाना होंगी दूरस्थ क्षेत्र की 17 मतदान पार्टियां
चंपावत। जिले में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 344 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 17 अप्रैल को दूरस्थ क्षेत्रों की 17 मतदान पार्टियां रवाना होंगी। इसमें लोहाघाट विधानसभा की पांच टीमें और चंपावत विधानसभा क्षेत्र की कुल 12 टीमें रवाना होंगी। डीएम ने बताया कि जनपद में ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) भी प्राप्त हो गए हैं। जिन्हें संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के माध्यम से मतदान कार्मिक को उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद