फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Divyang cricketer survives by breaking Dhami stone

इंटरनेशनल दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी परिवार के भरण पोषण के लिए मनरेगा में तोड़ रहे हैं पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divyang cricketer survives by breaking Dhami stone
रोड़ी तोड़ते ह्वील चेयर क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी मनरेगा में पत्थर तोड़कर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। धामी दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत को जीत भी दिला चुके हैं। इसके बावजूद इस दिव्यांग क्रिकेटर को आज तक सरकार ने कोई मदद नहीं दी है।
विज्ञापन

बरसात में कभी भी गिर सकता है धामी का घर
मूलरूप से दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी कनालीछीना विकासखंड के ख्वाकोट में रैकोट निवासी हैं। धामी पिछले कई सालों से जीर्णशीर्ण घर में रह रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत वह कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घर दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी आज तक उन्हें आवास नहीं मिल पाया है। उनका घर पूरी तरह जीर्णशीर्ण हो चुका है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। राजेंद्र धामी ने बताया कि आवास दिलाने को लेकर उन्होंने क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक से भी गुहार लगाई, लेकिन उनका कहना है कि आपदा में मकान ध्वस्त होने के बाद ही उन्हें मकान दिलाया जा सकता है। धामी का कहना है कि आपदा में मकान ध्वस्त हुआ तो उनका पूरा परिवार बेघर हो जाएगा।
विज्ञापन

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं धामी
राजेंद्र रुद्रपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने भारतीय टीम के कैप्टन थे। इसमें भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें बांग्लादेश ने फाइनल मुकाबला जीता था। प्रतियोगिता में भारतीय टीम उप विजेता रही थी। धामी 2019 में काठमांडो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसमें भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें बांग्लादेश ने प्रतियोगिता जीती थी। भारत इसमें भी उप विजेता रहा था। राजेंद्र ने 2014 में बीएड किया और 2016 में उन्होंने एमए भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने की 11 हजार रुपये की मदद
पिथौरागढ़। फिल्म अभिनेता सोनू सूद दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी की मदद को आगे आए हैं। उन्होंने धामी को 11 हजार रुपये की मदद की है। सामाजिक कार्यकर्ता अमन खड़ायत ने बताया कि सोनू सूद ने आगे भी मदद का आश्वासन दिया है। राजेंद्र ने मदद के लिए सोनू सूद का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed