फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Panchayat will maintain the record of green tax in Adi Kailash

Pithoragarh News: आदि कैलाश में ग्रीन टैक्स का रिकाॅर्ड संभालेगी जिला पंचायत

Mon, 21 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will maintain the record of green tax in Adi Kailash
पिथौरागढ़। अब आदि कैलाश में ग्रीन टैक्स का रिकाॅर्ड रखा जाएगा। जिला पंचायत को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। जिला पंचायत स्थानीय संस्था के साथ मिलकर पर्यटकों और श्रद्धालुओं से लिए जाने वाले ग्रीन टैक्स का रिकाॅर्ड रखने के साथ ही शिव धाम में सफाई व्यवस्था भी बेहतर करेगी।
विज्ञापन

दो मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के यहां बड़ी संख्या में आने का सिलसिला जारी है। इस बार भी यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन के सामने यहां सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही इसके नजदीकी हिम श्रृंखलाओं और ग्लेशियरों को सुरक्षित बचाने की चुनौती है।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक अब तक यहां एक स्थानीय संस्था श्रद्धालुओं से ग्रीन टैक्स लेकर सफाई व्यवस्था करती आ रही है, लेकिन इसका रिकाॅर्ड कहीं दर्ज नहीं है। अब यहां ग्रीन टैक्स का रिकाॅर्ड दर्ज होगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत की होगी। स्थानीय संस्था के साथ मिलकर आदि कैलाश और इसके आसपास की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना जिला पंचायत का दायित्व होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी शौचालयों का होगा निर्माण
आदि कैलाश में श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिला पंचायत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अस्थायी शौचालय स्थापित होने से शिव धाम में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी ओर श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी।
पानी के लिए लगेंगे स्टैंड पोस्ट
चीन सीमा पर आदि कैलाश में पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यात्रा मार्ग के साथ ही शिव धाम में जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाए जाएंगे। जल संस्थान और जल निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

कोट
आदि कैलाश में सफाई व्यवस्था के लिए स्थानीय संस्था ग्रीन टैक्स लेती है। अब जिला पंचायत स्थानीय संस्था के साथ मिलकर यहां की सफाई व्यवस्था बेहतर करेगी। ग्रीन टैक्स का पूरा रिकाॅर्ड भी रखा जाएगा। - योगेंद्र सिंह, एडीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed