फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Panchayat Board meeting brainstorming on problems

Pithoragarh News: अधिकारी ऐसा नंबर दें जिससे उनसे बात हो सके

Thu, 13 Apr 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Board meeting brainstorming on problems
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान अधिकतर सदस्य अधिकारियों के जवाब सुनकर असंतुष्ट नजर आए। जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने अधिकारियों के फोन नहीं उठाने पर नाराजगी जताया। उन्होंने अधिकारियों से ऐसा नंबर मांगा जिससे उनसे बात हो सके। बैठक में शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष ने अधिकारियों को सदन में उठाए गए मुद्दों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। सदस्यों ने पेयजल समस्या, लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग की। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने सड़क निर्माण, गड्ढे ठीक करने सहित कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन


डीएम रीना जोशी ने कहा कि वर्तमान में जिला योजना के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। वह प्रस्ताव बनाकर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करा दें ताकि उनके प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल किया जा सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने विभागीय अधिकारियों को सदस्यों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ वरुण चौधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी विजय मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा आदि मौजूद थे।

मुनस्यारी में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने मुनस्यारी में कानून व्यवस्था का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुनस्यारी में एक व्यापारी पर लूट के इरादे से आंखों में मिर्च डालकर हमला किया गया है। इसके अलावा चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।


इसके अलावा उन्होंने मुनस्यारी और धारचूला में प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला उठाया। कहा कि विण, मूनाकोट, कनालीछीना में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों का चार्ट सार्वजनिक कर उन्हें मुनस्यारी और धारचूला भेजा जाए। दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मुनस्यारी पेयजल योजना पर अंतरिम निर्णय लेने की मांग की। आरोप लगाया कि जल निगम के अधिकारी ठेकेदार को बचाने का कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल और पिंकी कार्की ने पेयजल के लिए आंदोलन कर रहे उडियारी के ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed