फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion on the district's Master Plan-2041; suggestions invited

Pithoragarh News: जिले के मास्टर प्लान-2041 पर चर्चा, मांगे सुझाव

Tue, 21 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the district's Master Plan-2041; suggestions invited
चंपावत। जिले के मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप पर मंगलवार को जिला सभागार में बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों ने प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को मास्टर प्लान से बाहर रखने का सुझाव भी दिया। आवासीय-व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्धारण और कृषि भूमि से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक प्रारूप है, अंतिम योजना नहीं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से लिखित सुझाव मांगे और किसी भी चिंता से मुक्त रहने का भरोसा दिलाया। मास्टर प्लान में सड़क, पार्क, विद्यालय, पार्किंग, सीवर व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिलेगी। चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट अनुभव चटर्जी ने प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed