फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Discussion motion against block chief today discussed

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज

Wed, 11 Oct 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 11 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Discussion motion against block chief today discussed
धारचूला में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा होगी। इसके लिए प्रशासन ने विशेष बैठक बुलाई है। इसी बैठक के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा और शाम तक सारी स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को देखते हुए यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले के कई थानों की पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान यहां तैनात कर दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत समिति के 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद प्रशासन ने विशेष बैठक की तिथि तय की है। इस बीच कई तरह के उतार-चढ़ाव आते रहे। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद एक सदस्य की बीमारी से मौत हो गई, जबकि एक सदस्य की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। अब क्षेत्र समिति के 37 सदस्य ही अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेंगे और उनके वोटों के आधार पर ही फैसला होगा।
विज्ञापन

इधर, प्रशासन ने नगर में धारा-144 लागू करने के साथ ही बुधवार शाम से नगर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को भी नगर में कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। पिथौरागढ़ एवं अन्य स्थानों को जाने और आने वाले वाहन नगर से एक किलोमीटर दूर आर्मी तिराहे पर खड़े रहेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य, थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार आईबी मल्ल और बीडीओ एलएम जोशी ने ब्लॉक सभागार का निरीक्षण किया। इसी सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। पूरे विकासखंड के लोगों की नजर अविश्वास प्रस्ताव के फैसले पर टिकी है। बताया गया कि कांग्रेस और भाजपा समर्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य बुधवार को नगर में पहुंच चुके हैं। दोनों दलों के नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। कांग्रेस के सदस्यों को एकजुट करने की जिम्मेदारी विधायक हरीश धामी ने संभाल रखी है, जबकि भाजपा की तरफ से जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल सक्रिय भूमिका में हैं।


धारचूला नगर के स्कूल आज बंद रहेंगे
तहसील प्रशासन ने धारचूला नगर में स्थित सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसडीएम आरके पांडे ने बुधवार को सभी विद्यालयों को बंद रखने संबंधी आदेश जारी किया। कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed