Pithoragarh: एएमए को निलंबित करने की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर नाराज, डीएम को दिया ज्ञापन; चेतावनी दी
पिथौरागढ़ जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ में आक्रोश है। महासंघ का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी पर एकतरफा कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ में आक्रोश है। महासंघ का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी पर एकतरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर निलंबन वापस नहीं लेने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी और तमाम विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। अभियंताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की शिकायत पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के पति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने फोन पर अपर मुख्य अधिकारी के साथ अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में महासंघ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी इस पूरे मामले में कार्रवाई नहीं की गई।
ये पढ़ें- Champawat News: ट्रैफिक शाखा ने तीन सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, जताया रोष; चेतावनी दी
इस मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्रभारी एएमए को निलंबित करना गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से महासंघ के सदस्य जुड़े हैं। इस प्रकार भेदभाव किया गया तो प्रदेश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने एसपी रेखा यादव से भी मुलाकात की। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आकाश झिंझानिया, प्रदीप नेगी, दीपक कुमार, नीरज ओली, नीरज गिरी, पंकज राणा, मनोज खाती, मनीष पंत, सीएम चन्याल, महिपाल डोभाल, प्रकाश जोशी, गुंजन बोरा, ममता पांडेय, शालू प्रजापति, तनुजा तिवारी, प्रदीप बसेड़ा, हेम आर्या, गिरीश जोशी, दिनेश पांडेय सहित कई अभियंता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.