फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dilapidated Devaradi School: Students studying at risk

Pithoragarh News: जर्जर देवराड़ी स्कूल, खतरे की जद में पढ़ रहे विद्यार्थी

Tue, 21 Jul 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated Devaradi School: Students studying at risk
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील दिवस में क्षेत्र के लोगों ने जर्जर प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी बोरा भवन और स्वीकृत सड़कों के निर्माण में देरी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन गिरने के कगार पर है, जहां 19 बच्चे खतरे के बीच पढ़ रहे हैं। प्रशासन ने कई बार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मीना गंगोला ने स्वीकृत सड़कों का निर्माण शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खीरमांडे-गणाई मोटर मार्ग पर पुल बनाने की भी मांग की। सिमाली के लोगों ने सैम देवता मंदिर के ऊपर हो रहे खड़िया खनन से नुकसान की शिकायत की। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए खनन न्यास निधि से धनराशि मांगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय ने बंद नालियों और कलवर्ट खोलने की मांग की। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यहां तहसीलदार नंदन सिंह नेगी, बीडीओ प्रदीप बिष्ट, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, प्रधान संगठन अध्यक्ष हरीश डसीला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed