फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Difficulty in traffic management due to snow

बर्फ के कारण यातायात संचालन में दिक्कत

Thu, 03 Jan 2019 10:15 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 03 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in traffic management due to snow
मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कालामुनि में बर्फ में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

थल-मुनस्यारी सड़क से बर्फ नहीं हटने के कारण बृहस्पतिवार को वाहन संचालन में दिक्कत हुई। कालामुनि के पास कई वाहन सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने पर्यटक वाहनों और अन्य वाहनों को बर्फ वाले क्षेत्र से निकालने में मदद की।

विज्ञापन


बुधवार को हुई बर्फबारी में कई वाहन कालामुनि क्षेत्र में फंस गए थे। लोगों को मुनस्यारी आने के लिए 8 से 10 किमी पैदल चलना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह तक सड़क से बर्फ नहीं हटने के कारण वाहन जहां-तहां फंसे रहे। सड़क से बर्फ हटाने के लिए लोनिवि ने स्नो कटर नहीं लगाया। न विभाग की जेसीबी मौके पर दिखी। स्थानीय लोगों ने वाहनों को धक्का देकर बर्फ वाले क्षेत्र से निकाला।
विज्ञापन


सड़क से बर्फ न हटने के कारण यातायात संचालन अब भी जोखिमपूर्ण बना हुआ है। दोपहर बाद सड़क से बर्फ पिघली, इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। लोनिवि के कर्मियों ने भी सड़क पर यातायात सुचारु होने की जानकारी दी। लोगों का कहना है कि बर्फबारी के दौरान सड़क को सुचारु रखने के लिए स्नो कटर का प्रयोग किया जाना चाहिए। सड़क से बर्फ नहीं हटने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को भी दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed