फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Difficulty in going to Malla Johar

Pithoragarh News: मल्ला जोहार जाने के लिए हो रही परेशानी

Wed, 04 Sep 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 04 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in going to Malla Johar
मुनस्यारी के रड़गाड़ी के पास लट्ठ के सहारे आवाजाही करते ग्रामीण। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । मुनस्यारी से मल्ला जोहार जाने वाले मार्ग पर तीन दिन पूर्व भूस्खलन हो गया था। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी पर लकड़ी के लट्ठे डाले गए हैं। इन लट्ठों से आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में 11 सितंबर को नंदा अष्टमी की पूजा-अर्चना है। इसके चलते ग्रामीण काफी संख्या में आवाजाही कर रहे हैं। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि रड़गाड़ी पुल के दूसरी छोर पर भारी भूस्खलन होने से लोग नदी पार करते हुए माइग्रेशन गांव में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता काफी जोखिम भरा है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने रास्ते को ठीक करने के लिए 83 बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कमांडिंग ऑफिसर से वार्ता की। इस पर उन्हें बताया गया कि मलबा हटाने में दो दिन का समय लगेगा। उन्होंने इस संबंध में अधीनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया से भी वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई। धर्मशक्तू ने बताया कि नदी पार करने के लिए दो-चार लट्ठे तो लगाए गए हैं लेकिन जोखिम बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed