{"_id":"587fa4cb4f1c1bda30eff990","slug":"difficult-for-people-to-walk-in-the-market-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गंदगी से लोगों का पैदल चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में गंदगी से लोगों का पैदल चलना दूभर
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
नाचनी कस्बे में फैली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकास नाली की व्यवस्था न होने से लोगों का नाचनी बाजार में पैदल चलना दूभर हो गया है। गंदगी से राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ भी परेशान हैं।
विज्ञापन
नाचनी मुख्य बाजार में जीआईसी भवन के पास निकाल नाली न होने से घरों से निकला गंदा और बरसात का पानी सड़क पर बहता है। सड़क के किनारे 100 मीटर के हिस्से में गंदा पानी जमा होने से सारे इलाके में दुर्गंध फैली रहती है। राजकीय इंटर कॉलेज के पास गंदगी पसरी होने के कारण विद्यार्थी भी परेशान हैं। जीआईसी के प्रधानाचार्य जीआर आर्या ने कहा कि गंदगी का असर विद्यालय पर भी पड़ रहा है। हर समय बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
व्यापारी हरीश बथ्याल, भरत पिपलिया, त्रिलोक कुमार ने कहा कि निकास नाली के निर्माण का मामला कई बार लोनिवि के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि चार महीने पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नाली निर्माण के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए थे, लेकिन विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश की भी अवहेलना की है। उधर, लोनिवि डीडीहाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि निकास नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। धन मिलते ही निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन