{"_id":"64b96a44c6cc1417820d0b96","slug":"didihat-lonivi-engaged-in-removing-debris-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-2118-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मलबा हटाने में जुटा डीडीहाट लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मलबा हटाने में जुटा डीडीहाट लोनिवि
Thu, 20 Jul 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट क्षेत्र में सड़क पर गिरे मलबे को हटाते मजदूर । संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मौसम खुलने पर सड़कों पर आए मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोनिवि के ईई जीएस थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से डीडीहाट और मुनस्यारी क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिन्हें सुचारू करने के लिए जेसीबी और मजदूर लगाकर यातायात के लिए खोला जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को खोलने के लिए भी गैंग में तैनात कर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवर अभियंताओं को सड़कों के नुकसान का आकलन करने के साथ ही उन्हें खोलने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन