फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didihat Congress about a dozen contenders

डीडीहाट से कांग्रेस के करीब एक दर्जन दावेदार

Wed, 12 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 12 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Didihat Congress about a dozen contenders
कांग्रेस के एक दर्जन दावेदार - फोटो : अमर उजाला

बीस साल से भाजपा की कब्जे वाली डीडीहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के 11 दावेदार सामने आ गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने डीडीहाट से भी टिकट मांगा है। जोशी इससे पहले पिथौरागढ़ से भी आवेदन कर चुके हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दुर्गा खड़ायत और कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश कुमार ने भी टिकट के लिए आवेदन किया। मंगलवार को यहां से कांग्रेस में नौ लोगों के टिकट के लिए आवेदन किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा के मुताबिक जिले से अब तक 11 आवेदन हो चुके हैं। सभी आवेदन पत्रों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तक पहुंचाया जाएगा। डीडीहाट विधानसभा में पिछले लंबे समय भाजपा का ही कब्जा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद भी इस सीट से मैदान में उतर सकते हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्वाचन क्षेत्र धारचूला में हरीश धामी इस समय खासे सक्रिय है।
विज्ञापन


धामी ने ही मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए यह सीट छोड़ी थी। धामी की धारचूला में सक्रियता के चलते ही मुख्यमंत्री हरीश रावत के डीडीहाट विधानसभा से चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा है। भाजपा के पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल यहां से लंबे समय से विधायक निर्वाचित होते आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां से मजबूत दावेदार को भी मैदान में उतारने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि सिटिंग गेटिंग के चलते पिथौरागढ़ के कांग्रेस विधायक मयूख महर का टिकट कटना मुश्किल है। इस स्थिति को देखते हुए ही मथुरा दत्त जोशी ने डीडीहाट से भी टिकट मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed