फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Didi Haat Festival begins with tableaux and Cholia dance

झांकियों और छोलिया नृत्य के साथ डीडीहाट महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Didi Haat Festival begins with tableaux and Cholia dance
डीडीहाट महोत्सव में छोलिया नृत्य पेश करते छलिया दल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सुंदर झांकियों और छोलिया नृत्य के साथ पांच दिनी महोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक दलों और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बुधवार को महोत्सव का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की थीम पर इस बार पांच दिनी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले छोलिया दल ओगला, खेतार कन्याल, जेठीगांव, जौरासी और आदर्श जीआईसी, ग्लोरियल इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज के बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर पमस्यारी रोड से जीआईसी गेट तक सुंदर झांकियां निकाली। इसके बाद विद्यासागर पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महोत्सव समिति ने तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त दुर्गा खड़ायत और राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल साह, दान सिंह, कृपाल मेहरा, मनोहर चौहान सहित कई आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इसके बाद दिन भर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम हुए जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर भगवान सिंह देऊपा, एसडीएम बीएस फोनिया, किशोर शाह, भगत सिंह टोलिया, पुष्कर पांगती, प्रह्लाद चुफाल, लोकेश भड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। महोत्सव में पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पशुपालन विभाग, उद्यान, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, समाज कल्याण समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महोत्सव में हार्स राइडिंग, मिक्की माउस, इलेक्ट्रिक झूले, ड्रेगन झूले का बच्चों, युवाओं और युवतियों ने आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed