{"_id":"690cd45fe94738f7320ab0db","slug":"dharna-held-demanding-disclosure-of-basanti-devis-murder-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134478-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बसंती देवी की हत्या के खुलासा करने की मांग पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बसंती देवी की हत्या के खुलासा करने की मांग पर दिया धरना
Thu, 06 Nov 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सैणराथी में धरना देते तीन गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। सैणराथी, बेड़ूमहर और किमखेत के ग्रामीणों ने बोरागांव की बसंती देवी की हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों का पता लगाने की मांग पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द पटाक्षेप किया जाए अन्यथा जनता सड़कों पर उतरेगी।
बृहस्पतिवार को तीनों गांवों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक विद्यालय सैणराथी में एकत्र हुए और धरना दिया। लोगों ने कहा कि बोरागांव में बसंती देवी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मामले में पुलिस ने मृतका के घर को सील तो कर दिया लेकिन इसकी अब तक जांच शुरू नहीं हुई है। पुलिस को गंभीरता दिखाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए हत्यारों का पता लगाना चाहिए। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान सैणराथी मुकेश मेहता, ग्राम प्रधान बेडूमहर त्रिभुवन सिंह, बीडीसी सदस्य प्रह्लाद राम, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मण महर,नरेंद्र मेहता, लक्ष्मण महर, कुंवर मेहता, सुरेश मेहता, नंदन मेहता, हरीश, मनोज, नंदी देवी, धाना देवी आदि थे। संवाद