फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula patients forced to go to Nepal for treatment

धारचूला के मरीज इलाज के लिए नेपाल जाने को विवश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dharchula patients forced to go to Nepal for treatment
धारचूला बीडीसी बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख धन सिंह और सीडीओ वंदना। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में स्वास्थ्य, बिजली और सड़क के मुद्दे छाए रहे। सदस्यों ने इलाज के लिए सीमांत के मरीजों के नेपाल जाने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में प्रमुख धन सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने मुखरता से समस्याओं को रखा। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने अस्पताल की विभिन्न समस्याएं सदन के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उचित व्यवस्था नहीं होने सीमांत की जनता को अपने इलाज और दवाइयों के लिए मित्र राष्ट्र नेपाल के गल्फे अस्पताल में जाना पड़ है जो काफी सोचनीय है।
इस पर सीडीओ वंदना ने अस्पताल इंचार्ज को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। स्यांकुरी के बीडीसी महेंद्र सिंह ने निर्माणाधीन सड़क को गुणवत्ता से नहीं बनाने की शिकायत की। दारमा के प्रेम नगन्याल ने सोबला से दर गांव तक खराब सड़क का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने 12 दिसंबर से सेला से नांगलिंग के बीच ग्लेशियर आने से बंद सड़क को खोलने की मांग की। खुमती प्रधान गोपाल सिंह ने ग्राम पंचायत में डोली की व्यवस्था करने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल ने अपने इलाके की समस्याओं के बारे में सदन को बताई। बैठक में विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की जनहित योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख भूपेंद्र धामी, कनिष्ठ प्रमुख भूपाल बहादुर, जिपं सदस्य गंगोत्री दताल, सदस्य कल्पना नबियाल, प्रधान अंजू रौंकली, जमन दताल, गोपाल सिंह, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed