{"_id":"6b7e870e194888c371f7d7c256f673d3","slug":"dharchula-communication-service-disruption-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला संचार सेवा ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला संचार सेवा ठप, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणीधार में नया मोबाइल टावर लगने के बाद भी संचार सेवा में कोई सुधार नहीं आया है। दो दिन से यहां इंटरनेट सेवा पूरी तरह भंग है। बीएसएनएल की मोबाइल सेवा भी काम नहीं कर रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। बीएसएनएल ने एक माह पहले ठाणीधार में मोबाइल टावर लगाया था। इससे चौदांस क्षेत्र को संचार सुविधा का लाभ देने की मंशा थी लेकिन टावर से इलाके के लोगों को कोई फायदा नहीं मिला है। बार बार संचार सेवा भंग होने से लोग भारी गुस्से में हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा है कि यदि सेवा में सुधार नहीं आया तो उपभोक्ता आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन