फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula burnt effigies of Union communications minister

धारचूला में केंद्रीय संचार मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 05 Oct 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र की लचर संचार सेवाओं से आक्रोशित व्यापारियों तथा उपभोक्ताओं ने सोमवार को मुख्य चौराहे पर केंद्रीय संचार मंत्री और बीएसएनएल के जीएम का पुतला फूंक डाला। व्यापारियों का कहना है कि धारचूला के लोग सिर्फ बीएसएनएल के भरोसे हैं। यदि कभी लाइन टूट गई तो बीएसएनएल के कर्मचारी एक हफ्ते तक उसे जोड़ने का काम नहीं करते।
विज्ञापन

व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार और बीएसएनएल के अधिकारियों को इतना भी आभास नहीं है कि संचार सेवाएं ठप होने के कारण हर महीने कितना राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि लोग मजबूरी में नेपाल की संचार सेवाओं का सहारा ले रहे हैं। लोगों ने मांग की कि तत्काल धारचूला के मोबाइल टावर की क्षमता बढ़ाई जाए। ठाणीधार, कोटेरा और सिमियाखोला में मोबाइल टावर लगाए जाएं। यदि जल्दी संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी एक बार फिर बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे। पुतला दहन के समय व्यापारी अब्दुल कलाम, प्रकाश गुंज्याल, महिराज गर्ब्याल, राजू गंडी, ईश्वर बिष्ट, ओपी वर्मा, लीला धामी, इंदिरा धामी, राजेश कुटियाल, जयंती देवी, मान सिंह धामी समेत तमाम लोग थे। धारचूला में संचार सेवा लगभग रोज खराब रहती है। इंटरनेट सेवाओं का लाभ लोग नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed