फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharchula area is up to 17 hours of power cuts

17 घंटे तक गुल रही धारचूला क्षेत्र की बिजली

Sat, 24 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 24 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dharchula area is up to 17 hours of power cuts
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ से धारचूला को आने वाली बिजली की लाइन में अस्कोट के पास गर्जिया में फाल्ट आने से धारचूला नगर समेत आसपास के कस्बों और गांवों में 17 घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रही। इस अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी गुस्सा है। विभाग की टीम को फाल्ट ढूंढने में लंबा समय लग गया।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार अपरान्ह करीब 4 बजे से धारचूला, जौलजीबी, कालिका समेत अन्य इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता पूरन चंद्र ने बताया कि सप्लाई ठप होते ही अपरान्ह 5 बजे चार कर्मचारियों की टीम को फाल्ट चेक करने के लिए भेजा गया। पूरी रात फाल्ट का पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब छह बजे टीम को गर्जिया के पास बिजली की लाइन में कुछ टहनियां पड़ी दिख गई। आशंका जताई जा रही है कि यह हरकत कुछ शरारती तत्वों ने की होगी। टीम ने लाइन में पड़ी लकड़ियों को हटाकर शनिवार सुबह नौ बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी।
विज्ञापन


इधर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि विभाग के अधिकारी हर बार कोई न कोई बहाना बना लेते हैं। अब तक बिजली की सप्लाई सामान्य करने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले विभाग को लाइन के पास स्थित पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग करनी चाहिए। तब जाकर ऐसी समस्याएं नहीं आएंगी। 17 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप होने से लोग खासी परेशानी में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में बार-बार जा रही बिजली
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से बिजली का व्यवधान बना है। हर दो घंटे में 15 से 30 मिनट की कटौती हो रही है। पिथौरागढ़ नगर को धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की बिजली 24 घंटे मिलती है, लेकिन विभाग की लाइनों में आने वाली खराबी के कारण लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed