{"_id":"6073340a8ebc3ef10a333238","slug":"dharana-for-road-in-bangapani-pithoragarh-news-hld4213391198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलिंग-खर्तोली-सेरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलिंग-खर्तोली-सेरा सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। शिलिंग-खर्तोली-सेरा सड़क निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने रविवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण उमरगड़ा जौलगाड़ में धरने पर बैठे। नाराज लोगों ने 13 अप्रैल को जौलजीबी-मुनस्यारी एनएच पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान तुलसी देवी के नेतृत्व में रविवार को कई लोग जुलूस के रूप में उमरगड़ा पहुंचे। नारेबाजी कर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता लंबे से सड़क निर्माण की मांग कर रही है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्र की जनता को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शासन-प्रशासन से सड़क निर्माण के लिए केवल कोरे आश्वासन मिलते हैं। कहा कि स्वीकृत होने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि दो दिन में सड़क निर्माण संबंधी पहल नहीं की गई तो 13 अप्रैल को जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान मनोज महर, खीम सिंह महर, त्रिभुवन सिंह, आनंद सिंह, जगत सिंह, गुमान सिंह, गोमती देवी, भागीरथी देवी, रमोती देवी, विजया देवी आदि रहे।