फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dharana For Aresting of Murderer

तिहरे हत्याकांड का पांच दिन में खुलास करो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dharana For Aresting of Murderer
बेड़ीनाग में तिहरे हत्याकांड के खुलासे की मांग को धरना देते परिजन। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चचरेत गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में हुई दंपती और मासूम बच्ची की मौत के खुलासे के लिए मृृतका पक्ष के लोगों ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मृतका सरिता के पिता चंद्र सिंह अधिकारी ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय में धरना दिया। कहा कि उनके दामाद और बेटी की हत्या की गई है।
उन्होंने मृतक चंचल सिंह के बड़े भाई, उसकी पत्नी और पुत्र पर आए दिन सरिता के परिवार के साथ मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि उनके दामाद की संपत्ति पर बड़े भाई के परिवार ने कब्जा किया है।
विज्ञापन

मारपीट कर छह माह पूर्व बेटी का हाथ तोड़ने का भी आरोप लगाया। कहा कि हाथ कमजोर होने के कारण सरिता कोई काम नहीं कर पा रही थी। इसी कारण वह मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनके दामाद दिल्ली से घर पहुंचे और गांव में गेहूं काटने की बात कहकर अपने गांव गए और दूसरे दिन सुबह पूरा परिवार संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। कहा कि पांच दिन के भीतर घटना का खुलासा होना चाहिए। अन्यथा आमरण अनशन किया जाएगा।

इधर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी और घटना का खुलासा किया जाएगा।
धरना, प्रदर्शन में सरिता का बड़ा भाई खीम सिंह अधिकारी, चाचा मान सिंह अधिकारी, चंचल सिंह, देवेंद्र लाल साह, हरीश कोरंगा, गोपाल सिंह, हीरा सिंह कार्की, किशोर सिंह कार्की, नरेंद्र सिंह कार्की आदि रहे।
चचरेत गांव निवासी चंचल सिंह उसकी पत्नी सरिता और 17 माह की मासूम बेटी शुक्रवार की सुबह घर के भीतर संदिग्ध हालात में मृत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed