Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhanteras is today; a shower of wealth is in store

Pithoragarh News: धनतेरस आज, खूब होगी धनवर्षा

Thu, 05 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; a shower of wealth is in store
पिथौरागढ़। जिलेभर में धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर से लेकर गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला और मुनस्यारी तक के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक के बंपर कारोबार का अनुमान है। वाहन, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है जिनकी पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है जहां फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी की बंपर बिक्री से अकेले आठ करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा, सजावटी सामान, फूलों की माला, झालरों और लक्ष्मी पूजन के लिए खिल-बताशे व अन्य पूजन सामग्री की भी जमकर खरीदारी हो रही है। इस त्योहारी सीजन से व्यापारियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक वाहन बिकने के अनुमान
धनतेरस के लिए पहले की कार, दो पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। कई लोग पर्व पर ही वाहनों की खरीद करेंगे। कारोबारियों के मुताबिक पूर्व में 500 से अधिक दो पहिया और चौपहिया वाहनों की बुकिंग लोगों ने कराई है। ऐसे में वाहनों का करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिकेगा सोना, 15 करोड़ रुपये की हो सकती है खरीदारी
धनतेरस के लिए लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग कराई है। बीते कई दिनों से कारीगरों के हाथ खाली नहीं थे। आज आभूषणों की खरीदारी होगी। स्वर्णकार दीपक चौधरी ने बताया कि लोगों ने एक से 10 ग्राम सोने के सिक्कों के साथ ही बिस्किट की भी बुकिंग कराई है। बगैर बुकिंग के भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में जिले में धनतेरस पर सोने-चांदी के 12 से 15 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

उछलेगा बर्तनों का बाजार
धनतेरस पर परंपरा के अनुसार बर्तनों की खरीदारी अधिक होती है। ऐसे में कारोबारियों में खासा उत्साह है और उन्होंने पहले की इसकी तैयारी की है। नए डिजाइन के गिलास, कटोरे, थाली सहित अन्य बर्तनों के साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां दुकानों में सजीं हैं। धनतेरस पर जिले में बर्तनों का पांच से सात करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।



बोले कारोबारी
दिवाली पर रंग-बिरंगी बिजली की मालाओं की मांग बढ़ी है। हर तरह की मालाएं उपलब्ध हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। धनतेरस पर कारोबार और बढ़ेगा ऐसी उम्मीद है।
-तपन रावत, प्रिमियम इलेक्ट्रिकल, गांधी चौक, पिथौरागढ़

दिवाली पर लोग बिजली की मालाएं खरीदने में अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोगों की पसंद की तरह-तरह की मालाएं मंगाई हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होगा। -एचसी धामी, हिल विडियो एंड इलेक्ट्रिकल, सिल्थाम, पिथौरागढ़


लोगों की पसंद के मुताबिक हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। एलईडी, वॉशिंग मशीन आदि पर छूट भी दी जा रही है। ग्राहकों की पसंद और बजट का पूरा ध्यान रखा जाएगा। -शेखर पंत, गुंजन इलेक्ट्रानिक्स, सिलमगैर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article