फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhanteras brought rain of money in Pithoragarh, business worth Rs 22 crore was done.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में धनतेरस पर हुई धन वर्षा, 22 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 18 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras brought rain of money in Pithoragarh, business worth Rs 22 crore was done.
चंपावत बाजार में धनतेरस पर सजावटी सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। जनपद के सभी बाजारों में ग्राहकों से रौनक बनी रही। लोगों ने कार, स्कूटी, इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के साथ सोने-चांदी के गहने, सिक्के और बिस्कुट खरीदे। अच्छी बिक्री होने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। कारोबारियों के मुताबिक, जिले भर में धनतेरस पर 22 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, कनालीछीना सहित अन्य प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, बर्तन, सराफा और वाहनों की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने गहनों के साथ ही बर्तनों और वाहनों की खरीदारी की। बैंकों में भी पहुंचकर लोगों ने सोने के सिक्के खरीदे।
विज्ञापन

लोगों ने दिवाली के लिए फूलमाला, बिजली की लड़ियां और आतिशबाजी के सामान की भी खरीदारी की। व्यापार संघ के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर कारोबार में उछाल आया है, जो कारोबारियों के लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा कि जिले में धनतेरस पर 22 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरपट दौड़ा वाहन बाजार, 550 से अधिक गाड़िया बिकीं
जिले में धनतेरस पर वाहनों के कारोबार ने खूब रफ्तार पकड़ी। जिले भर में 550 से अधिक वाहन बिके। नैनीताल मोटर्स के प्रबंधक प्रकाश लोहनी ने बताया कि धनतेरस पर 100 से दोपहिया वाहन बिके। श्रीदेव होंडा के विपिन जोशी ने बताया कि 120 स्कूटी और बाइक धनतेरस पर बिकीं। अन्य शोरूम में भी लोग कार और दोपहिया खरीदने पहुंचे।

--
आभूषणों की दुकान में जुटी रही भीड़
धनतेरस पर आभूषणों की दुकानों पर काफी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने अपने गहने खरीदे। आभूषण कारोबारी दीपक चौधरी ने बताया कि गलोबंद, रानी हार, नथ और झुमके के साथ लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के और मूर्तियां खरीदीं। उन्होंने बताया कि जिले में आभूषणों का 11 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।



--
बर्तन कारोबारियों की भी हुई खन-खन
धरतेरस पर बर्तनों की अच्छी बिक्री हुई। लोगों ने किचन कलेक्शन, जूसर, मिक्सर, थाली, कटोरे सहित पूजा में उपयोग होने वाले बर्तन खरीदे। बर्तन कारोबारी देवी दत्त कलखुड़िया ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार धनतेरस पर कारोबार ठीक रहा। जिले के अन्य हिस्सों में संचालित बर्तन की दुकानों में भी खरीदारों की पूरे दिन भीड़ रही।




पिथौरागढ़ में धनतेरस पर अनुमानित कारोबार

सामाग्री कारोबार(करोड़ में)


इलेक्ट्रॉनिक्स/फर्नीचर 3 करोड़
बर्तन/पूजन सामग्री 2 करोड़
वाहन 4 करोड़
गहने 11 करोड़
आतिशबाजी एवं अन्य सामग्री 2 करोड़
--
ऑनलाइन खरीदारी ने बिगाड़ी बाजार की रौनक
इस बार धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदारी स्थानीय कारोबार पर भारी पड़ा। धनतेरस पर लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी में भी खासी रुचि दिखाई। टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लेपटॉप सहित अन्य सामग्री की जमकर ऑनलाइन खरीदारी हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी का स्थानीय कारोबार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि ऑनलाइन खरीदारी कम होती तो स्थानीय कारोबार में और उछाल आता।

चंपावत बाजार में धनतेरस पर सजावटी सामान खरीदती महिलाएं। संवाद

चंपावत बाजार में धनतेरस पर सजावटी सामान खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed