फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   dhaarachoola se doorasth kee 11 poling paartiyaan ravaana

धारचूला से दूरस्थ की 11 पोलिंग पार्टियां रवाना

Mon, 08 Apr 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/ धारचूला।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/ धारचूला। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 08 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
dhaarachoola se doorasth kee 11 poling paartiyaan ravaana
धारचूला से दूरस्थ मतदान केंद्रों को रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : पिथौरागढ़
जिले की चारों विधानसभाओं के कुल 587 मतदान केंद्रों के लिए मतदान पार्टियों की रवानगी का सिलसिला सोमवार से शुरू हुआ है। पहले दिन धारचूला विधानसभा क्षेत्र से दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए कुल 11 पार्टियां मतदान सामग्री के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन


सोमवार को मतदान पार्टियों के रवाना होने से पहले धारचूला में सहायक रिटर्निंग अधिकारी वरुण अग्रवाल तथा अन्य ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया। इसके बाद 11 मतदेय स्थलों जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय नापड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खतेडा, राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेता, राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुपली, राजकीय इंटर बिर्थी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिरगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नामिक के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


नापड़, हुपली, खतेड़ा की मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थल में पहुंच गई है। मौसम खराब होने के कारण कनार की मतदान पार्टी बरम इंटर कॉलेज में ही रुकी है। प्रशासन के अनुसार नामिक जाने वाली पोलिंग पार्टी बागेश्वर जनपद के सामा इंटर कालेज में रुकने की सूचना है।  जिला मुख्यालय के जीआईसी परिसर से  धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट को पोलिंग पार्टियों को वाहनों से रवाना किया गया। ये पोलिंग पार्टियां मंगलवार की सुबह अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed