फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DG of BRO In Gunji

बीआरओ के डीजी ने 14 हजार फुट की ऊंचाई पर बन रही सड़क का किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
DG of BRO In Gunji
बीआरओ के डीजी ने भारत-चीन सीमा पर 14 हजार फुट की ऊंचाई पर सड़क निर्माण में लगे कर्मियों का हौसला बढ़? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी के चीन सीमा गुंजी और ज्योलिंकांग तक सड़क मार्ग से पहुंचे बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी (विशिष्ट सेवा मेडल ) ने 14 हजार फुट पर बन रही सड़क का निरीक्षण किया और कुछ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अति दुर्गम और विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे सभी बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों से मिलकर हौसला अफजाई करते हुए सराहना की।
विज्ञापन

डीजी शुक्रवार को तवाघाट से गुंजी तक सड़क मार्ग से निरीक्षण करते हुए गुंजी पहुंचे थे। शनिवार को गुंजी से नाबी, कुटी होकर 36 किमी दूर ज्योलिकांग पहुंचे। ज्योलिंकांग में सड़क निर्माण में लगे अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात कर जानकारी ली। डीजी ने अपने निरीक्षण के दौरान कई जगहों में वाहन से उतरकर सड़क निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों को शाबासी दी। डीजी के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य व्यास घाटी के चीन सीमा चल रही सड़क निर्माण कार्य का समीक्षा करना है। उनके भ्रमण से सड़क निर्माण कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है। डीजी ज्योलिंकांग का निरीक्षण करने के बाद गुंजी से हेलिकॉप्टर से लौट आए। व्यास घाटी में 65 आरसीसी ग्रेफ सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य कर रही है। घट्टाबगड़ से तवाघाट की ओर 67 आरसीसी ग्रेफ चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य कर रही है। इस दौरान डीजी के साथ बीआरओ के हीरक परियोजना के चीफ इंजीनियर आशु सिंह राठौड़ (एवीएसएम, वीएसएम मेडल) और 65 आर सीसी ग्रेफ के ओसी मेजर करन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed