फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Devotees listened to Shiva Mahapuran story in Ganesh Mahotsav

Pithoragarh News: गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने सुनी शिव महापुराण कथा

Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devotees listened to Shiva Mahapuran story in Ganesh Mahotsav
लोहाघाट(चंपावत)। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय अष्टम गणेश महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। कथा व्यास कमल शिव योगी ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और अवतारों से जुड़े प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

उन्होंने शिव पुराण में भगवान शिव को पंचदेवों में प्रधान, अनादि और परमेश्वर के रूप में वर्णित किए जाने की जानकारी दी। साथ ही महादेव, नीलकंठ और शंकर सहित भगवान शिव के विभिन्न नामों और स्वरूपों का महत्व बताया। पुरोहित पंडित प्रकाश पुनेठा, नवीन बगौली, प्रदीप पांडेय और दीपक चंद्र पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान मोहन चंद्र पंत सपत्नीक रहे। आयोजन में अमित जुकरिया, अमित शाह, राजू गड़कोटी, चंद्रशेखर जोशी, जीवन गहतौड़ी, विवेक ओली, नवीन मुरारी, बृजेश माहरा, हरीश मेहता, दीपक जोशी और गोविंद बोहरा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed