फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Development of a mountain not due to corruption

भ्रष्टाचार की वजह से नहीं हो रहा पहाड़ का विकास

Sat, 27 Apr 2019 11:20 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 27 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Development of a mountain not due to corruption
आस्ट्रेलिया के नागरिक डेविड के साथ डा.सुनील। - फोटो : पिथौरागढ़
यहां पहुंचे आस्ट्रेलियाई नागरिक डेविड ने पहाड़ में विकास नहीं होने के लिए भ्रष्टाचार को ही
विज्ञापन

जिम्मेदार ठहराया है। यह आस्ट्रेलियाई नागरिक सोशल मीडिया के जरिए लोगों से निडर होकर इस भ्रष्टाचार को
समाप्त करने की अपील कर रहा है।

आस्ट्रेलिया निवासी डेविड इन दिनों पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र में हैं। उन्होंने इतिहास विषय के प्रोफेसर डॉ. सुनील पंत से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया है। पहाड़ की संस्कृति, बोली, भाषा और खानपान की अच्छी समझ रखने वाले डेविड का कहना है कि पहाड़ पर बहुत शांति है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण पहाड़ का विकास नहीं हो पा रहा है।


विकास नहीं होने से लोग पलायन कर रहे हैं। डेविड ‘बेडू पाकौ बारामासा, काफ ल पाकौ चैता’ और ‘कैले बजा मूरूली’ गाते ही फिर भ्रष्टाचार से लड़ने की अपील कर देते हैं। डेविड का कहना है कि यहां के लोगों को भ्रष्टाचार पर अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। वह लोगों से डरने के बजाय निडर होकर सरकारी और राजनैतिक स्तर पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार का मुकाबला करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में डेविड उत्तराखंड के प्रमुख व्यंजन डुबुक भात और मंडुवे की रोटी का भी जिक्र करते नजर आ रहे हैं। हिंदी के साथ ही कुमाऊंनी भाषा भी डेविड बोल और समझ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed