फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Destitute women's center will shift from elderly women

निराश्रित महिला केंद्र से शिफ्ट होंगी बुजुर्ग महिलाएं

Mon, 13 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला में रहने वाली 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धाश्रम बागेश्वर शिफ्ट करने का फैसला लिया जा रहा है।

विज्ञापन


ऐसी महिलाओं की संख्या दो है। जबकि 18 साल से कम उम्र की 1 बालिका को अल्मोड़ा या देहरादून भेजा जाएगा। निराश्रित महिला कर्मशाला की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली और बाउंड्री वाल लगाई जाएगी। इस समय इस कर्मशाला में 12 महिलाएं रहती हैं। इनमें 18 से 50 वर्ष की महिलाओं की संख्या 9 है। इनकी संख्या कभी भी बढ़ जाती है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक वीएस धानिक ने निराश्रित महिला कर्मशाला का निरीक्षण करने के बाद अफसरों को निर्देश दिए कि कर्मशाला में कंप्यूटर कोर्स चलाने के लिए आउटसोर्स से प्रशिक्षक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने बताया कि निदेशक के आदेश का जल्दी पालन किया जाएगा और ज्यादा तथा कम उम्र वाली महिलाओं को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुसूचित बालिका छात्रावास, बालक छात्रावास में भोजन की व्यवस्था सही पाई गई। साफ सफाई का स्तर भी ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि निराश्रित महिला कर्मशाला की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। लोहे की जाली और बाउंड्री वाल लगाने का काम जल्दी शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, निराश्रित महिला कर्मशाला की प्रभारी नेत्रा जोशी, कुक जानकी गौतम, धन सिंह समेत अन्य लोग थे। निदेशक ने सूचना का अधिकार के मामलों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed