फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deprived agitators expressed anger over lack of marking

Pithoragarh News: चिह्नीकरण नहीं होने पर वंचित आंदोलनकारियों ने जताया आक्रोश

Wed, 24 Jan 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deprived agitators expressed anger over lack of marking
पिथौरागढ़। स्वरांजलि नृत्य वाटिका में हुई वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में अभी तक चिह्नीकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष उमा पांडेय की अध्यक्षता में हई बैठक में कहा गया कि चिह्नीकरण की मांग को लेकर वंचित आंदोलनकारी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। पिथौरागढ़ में आंदोलनकारियों ने लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी शीघ्र चिह्नीकरण का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी तक चिह्नीकरण की कार्यवाही पिथौरागढ़ जिले में शुरू नहीं की गई है। बैठक में निर्णय लिया कि जब तक चिह्नीकरण नहीं किया जाता प्रतिदिन जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर धरना दिया जाएगा बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, जगदीश जोशी, शोभा जोशी, भीम सिंह, मोहन सिंह, सोनू वर्मा, रमेश सिंह बिष्ट, प्रमोद पंत, ललित मोहन, चंद्रशेखर, राजेश चंद्र, गजेंद्र, पंकज सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed