{"_id":"be5c942a652ba200a9a00edaffc833ee","slug":"deployment-of-the-new-sdm-dharchula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में नए एसडीएम की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में नए एसडीएम की तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने से रिक्त पड़े उपजिलाधिकारी के पद पर संतोष कुमार पांडे की तैनाती हो गई है। श्री पांडे ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां एसडीएम का पद पारितोष वर्मा के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा था। एसडीएम के न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
नए एसडीएम ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक ली और विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में विकास के कामों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निष्ठा से काम करना होगा। इस मौके पर जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह, थाना प्रभारी बलवंत कांबोज समेत तमाम लोग उपस्थित थे। सभी ने नए एसडीएम का स्वागत किया। श्री पांडे वर्ष 2005 में गंगोलीहाट के तहसीलदार रहे थे। इस समय वह ऋषिकेश में कार्यरत थे।
विज्ञापन