फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Deployment of officials for the District Planning Committee election

Pithoragarh News: जिला योजना समिति चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती

Tue, 15 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deployment of officials for the District Planning Committee election
चंपावत। जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने आदेश जारी कर मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। इसके साथ ही जिला पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों के लिए तीन सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के संपूर्ण क्षेत्र के लिए मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद टनकपुर क्षेत्र के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां डीएस नपलच्याल और नगर पालिका परिषद चंपावत क्षेत्र के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र सिंह सामंत को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से तैनात अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मतदान स्थलों का पहले से निरीक्षण करने के साथ ही निर्वाचन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed