फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Department ready to stop forest fire incidents in pithoragarh

जंगल की आग की घटनाएं रोकने के लिए विभाग तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Department ready to stop forest fire incidents in pithoragarh
जिला सभागार में हुई बैठक में जानकारी देते डीएएफओ डॉ. विनय कुमार भार्गव। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जंगल की आग की घटनाओं पर रोकथाम और नियंत्रण के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वनाग्नि कार्य योजना 2021 को लेकर चर्चा की गई। डीएफओ ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए विभिन्न वन क्षेत्रों में 1460 किलोमीटर फायर लाइन का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएफओ डॉ. विनय कुमार भार्गव ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान वनाग्नि की कुल 26 घटनाएं हुई, जिसमें 28 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में वनाग्नि की रोकथाम के लिए विभिन्न वन क्षेत्रों में 1460 किलोमीटर फायर लाइन का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त 77 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं, जिन्हें एक्टिव कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में पांच वॉच टावर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से जिले के किसी भी क्षेत्र में वनाग्नि की घटना होने पर प्रशासन से सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि समय से नियंत्रण किया जा सके। बैठक में 14 बटालियन आईटीबीपी से कमांडिंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार, 130 टीए बटालियन से सूबेदार अजय मोहन, जगदीश सिंह, ईई पीएमजीएसवाई नागेंद्र बहादुर, एसएस उपाध्यक्ष, उप प्रभागीय वनाधिकारी एनसी पंत, अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद, सरपंच प्रवीन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed