फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of the Ukans and princes on the plight of the roads

सड़कों की बदहाली से आक्रोशित युकां कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the Ukans and princes on the plight of the roads
थिरागढ़ जिले की बदहाल सड़कों को लेकर ग्राम प्रधान और युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की सड़कों की बदहाली के विरोध में युकां कार्यकर्ताओं और प्रधानों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रधानों ने सरकार और शासन- प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जिले की सड़कें बदहाल हो गई हैं। पर, सड़कों को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। देवत पुरचौड़ा की प्रधान हरिप्रिया देवी और सेरी कुंडार की प्रधान मोहनी देवी, नाघर की प्रधान गीता देवी ने सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

युकां जिलाध्यक्ष ने शीघ्र सड़कों को ठीक नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव करन सिंह, शुभम बिष्ट, नवीन ऐरी, देव सिंह, उमेश प्रसाद, होशियार सिंह, गजेंद्र सिंह, पंकज कुमार गिरी, आनंद धामी, पारस सिंह, देवेंद्र कुमार, कार्तिक खर्कवाल, ऋषभ कल्पासी, पवन धौनी, अभिषेक कोहली, शिवम पंत, दीपक सौन, महेंद्र नाथ, हरीश खनका, मोनू मेहता, राकेश सौन, विजय सौन, कार्तिक खर्कवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed