फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of the people of Kanara in protest of the Pancheshwar Dam

पंचेश्वर बांध के विरोध में कानड़ी के लोगों का प्रदर्शन 

Wed, 06 Dec 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Wed, 06 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the people of Kanara in protest of the Pancheshwar Dam
पंचेश्वर बांध के विरोध में प्रदर्शन करते कानड़ी गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 महाकाली लोक संगठन ने पंचेश्वर बांध के विरोध में महाकाली के किनारे बसे कानड़ी गांव में प्रदर्शन किया। साथ ही महाकाली नदी पर बनने वाले दोनों बांधों (पंचेश्वर और रुपालीगाढ़) की जनसुनवाई अलग-अलग करने की मांग की। प्रभावित क्षेत्र के लोगों बिना बताए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने को गलत ठहराते हुए निरस्त करने की मांग की। 
विज्ञापन


महाकाली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध का विरोध एक बार फिर से शुरू होने लगा है। इसी के तहत मूनाकोट ब्लाक के नदी किनारे स्थित कानड़ी गांव के लोगों ने सरकार को आगाह करते हुए परिणाम भुगतने की धमकी तक दे डाली है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि गांवों का विकास चाहिए, बांध बनाकर विनाश का रास्ता न दिखाया जाए। लोगों ने बांध के विरोध में नारे लगाए। प्रधान ने कहा कि सरकार झूठी सुनवाइयां रद्द करे और 50 हजार परिवारों, 12 हजार हेक्टेयर भूमि, 90 मंदिर और 120 गांवों को डुबाने की न सोचे अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि झूठ के सहारे की गई चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की जनसुनवाइयां रद्द की जाएं। मांग की गई कि पहले प्रभावित क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम 2006 लागू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गणेश चंद, राजेंद्र चंद, लोकेंद्र चंद, जगत चंद, कल्याण चंद, कुंती देवी और भगवान सिंह आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed