फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration of people from Daula and Ancholi villages

दौला और ऐंचोली गांव के लोगों का प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of people from Daula and Ancholi villages
पालिका में शामिल करने के विरोध में पुतला फूंकते दौला गांव वाले - फोटो : अमर उजाला

दौला एवं ऐंचोली गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। इन गांवों को शासन ने पिथौरागढ़ नगरपालिका में शामिल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दौला के प्रधान भूपेश नगरकोटी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला पारित कर गांवों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। प्रधान ने कहा कि नगरपालिका ने दौला गांव की आबादी और क्षेत्रफल का आंकड़ा भी गलत दिया है। इसके खिलाफ अदालत की शरण ली जाएगी। प्रदर्शन में संदीप नगरकोटी, रवींद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, मनोज पुनेड़ा, योगेश नगरकोटी, भगवान सिंह बिष्ट, भास्कर नगरकोटी, नवनीत कापड़ी, सुनील सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, ऐंचोली में भी लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने इस बात पर कड़ा ऐतराज जताया कि पहले 22 गांवों को पालिका में शामिल करने की बात कही गई थी, बाद में सिर्फ छह गांवों को ही किस आधार पर इस दायरे में लिया गया। ऐंचोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश पांडे ने कहा कि यदि क्षेत्रीय विधायक और वित्त मंत्री प्रकाश पंत गांवों के विकास की बात सोचते हैं तो शीघ्र ऐंचोली को नगरपालिका में शामिल करने वाला फैसला वापस लें। अन्यथा गांव के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रधान प्रेम राम, उपप्रधान पुष्कर सिंह, छात्रनेता सौरभ तिवारी, राजेश पांडे, चंद्रशेखर पांडे, आनंद प्रसाद, हरीश प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा
नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में ऐंचोली और दौला गांव के लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। दौला के प्रधान भूपेश नगरकोटी और ऐंचोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश पांडे ने अन्य गांवों के लोगों से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed