{"_id":"6658b50f20232df6f40e4662","slug":"demonstration-against-the-action-of-removing-the-encroachers-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113863-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
Thu, 30 May 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की धर्मशाला लाइन से कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। कब्जेदारों ने उन्हें हटाने से पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जाग उठा पहाड़ ने 80 वर्षों से काबिज लोगों को बिना पुनर्वास के हटाने का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है।
कोर्ट के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से धर्मशाला लाइन से कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई का यहां रहने वाले 11 परिवार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह आठ दशकों से इस स्थान पर रह रहे हैं। उनके परिवारों के लोग छोटी-मोटी नौकरी या दूध बेचकर गुजर बसर कर रहे हैं। यदि उन्हें हटाया गया तो वे बेघर हो जाएंगे। इन लोगों के समर्थन में मौके पर पहुंचे जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने कहा कि बिना पुनर्वास के परिवारों को हटाया जाना गलत है।
उन्होंने प्रशासन से सभी परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर में तमाम बड़े लोगों ने अतिक्रमण किया है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि इन गरीब परिवारों को हटाने का प्रयास किया गया तो वह इसके विरोध में बुलडोजर के आगे लेट जाएंगे।
विज्ञापन
विरोध करने वालों में गिरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह डसीला, बिक्रम सिंह, खड़क सिंह, पुष्पा बिष्ट, मयंक पंत, चंदर राम, सुनील कुमार, प्रभा पवार, दीवानी राम, लीलावती देवी आदि शामिल रहे। इस बीच दायित्वधारी गणेश भंडारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी परिवारों के लिए उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।