फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demonstration against disorder of district hospital

जिला अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 27 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against disorder of district hospital
जिला अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में बीपीएल कार्डधारकों को सुविधा प्राप्त करने में हो रही दिक्कतों के खिलाफ शनिवार को कई पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और व्यवस्था में सुधार न होने पर सामूहिक रूप से धरना देने की चेतावनी दी। कहा कि बीपीएल कार्डधारकों की ऑनलाइन सुविधा को रिकार्ड करने वाले कर्मचारी दो बजे ड्यूटी से चले जाते हैं और उससे पहले यदि कोई मरीज या तीमारदार अस्पताल पहुंचा तो उसे नेटवर्क की समस्या बताकर टाल दिया जाता है। इस कारण अस्पताल पहुंचने वाले गरीब परिवारों के लोग खासे परेशान हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से जारी है। तीन दिन पहले जिलाधिकारी को इस समस्या की जानकारी देते हुए ज्ञापन भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्डधारकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की सुविधा मिलती है, लेकिन इनके कार्ड को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मांग की गई कि कार्ड को ऑनलाइन करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह दस से अपरान्ह पांच बजे तक तय की जाए। ताकि लोगों के कामों का समय पर निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस मामले के समाधान का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में हर्षवर्धन ज्याला, हिमांशु कुमार, अशोक कुमार, युवराज सामंत, दीपांशु वर्मा, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र वल्दिया आदि लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed