फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demolition in doctor's car in DDHAT

डीडीहाट में डॉक्टर की कार में तोड़फोड़

Sun, 16 Apr 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 16 Apr 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
Demolition in doctor's car in DDHAT
डीडीहाट में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई डाक्टर की कार - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में खड़ी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दीपक कृपाल की कार को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इन शरारती लोगों ने पहले डॉक्टर के आवास से चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने गुस्सा कार पर निकाल दिया। वहीं, इस घटना से चिकित्सा कर्मियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने शरारती तत्वों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शरारती तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन


डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. दीपक कृपाल ने बताया कि शनिवार रात 11.45 बजे उनके आवास के आसपास कुछ लोगों की चहलकदमी का आभास हुआ। कुछ देर के बाद अस्पताल की तीसरी मंजिल में रात्रि ड्यूटी कर रही दो नर्सों ने कार के शीशे तोड़ने की आवाज सुनी। उन्होंने खिड़की से देखा तो चार-पांच लोग अस्पताल के रास्ते से मुख्य मार्ग की ओर भाग रहे थे। मुख्य मार्ग के पास खड़ी एक गाड़ी में बैठकर सभी अज्ञात लोग बाजार की तरफ निकल गए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के दोनों तरफ के शीशे किसी भारी चीज से तोड़े गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, घटना से आक्रोशित अस्पताल के कर्मचारियों ने रविवार सुबह अस्पताल के गेट के सामने प्रदर्शन किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरागढ़ से डीडीहाट पहुंचे डॉक्टर्स एसोसिएशन के डा. देवेंद्र ने कहा कि आरोपियों को 24 घंटे में न पकड़ने पर जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने पुलिस को आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि तीन अप्रैल से इस अस्पताल में होमगार्ड की रात को तैनाती की गई थी, परंतु होमगार्ड ने अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। सभी सामाजिक संगठनों ने अस्पताल में हुई इस घटना का जल्दी खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में डा. बीएस मेहरा, डा. बृजेश जोशी, जेएस पंवार, तेंजिंग खंपा, अपराजिता कुंवर, कमला बोरा, प्रदीप लस्पाल, राजेश सहित समस्त स्टाफ शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed