{"_id":"68179aad11c069a53708b163","slug":"demand-was-for-three-lakh-books-only-71-thousand-were-received-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127391-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मांग तीन लाख किताबों की, मिलीं सिर्फ 71 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मांग तीन लाख किताबों की, मिलीं सिर्फ 71 हजार
Sun, 04 May 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराने में सीमांत जिला अव्वल है लेकिन अब भी पर्याप्त किताब नहीं मिल सकी हैं। सीमांत के 40 हजार विद्यार्थियों को तीन लाख से अधिक किताबों की जरूरत है। अब तक सिर्फ 71 हजार किताबें ही विभाग को मिली हैं जो विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई हैं।
सीमांत जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के 22,766 और कक्षा नौ से 12वीं तक के 18,044 विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें मिलनी हैं। इन विद्यार्थियों के लिए 3,72,674 किताबों की जरूरत है। इसकी मांग शिक्षा विभाग पूर्व में संबंधित फर्म को कर चुका है। यह पहला मौका है जब नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही सीमांत जिले के विद्यार्थियों के बस्तों तक किताब पहुंचाने में विभाग अव्वल रहा है लेकिन अब भी पर्याप्त किताबों की दरकार है। इन विद्यार्थियों को अब भी 3,01,205 किताबों की जरूरत है। ऐसे में विद्यार्थी अब भी किताबों की कमी से जूझते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। सीमित विषयों की किताबों से पढ़ाई कर सुनहरे भविष्य के सपने बुनने के लिए मजबूर हैं।
इनसेट-
एक से आठवीं तक की 39 हजार किताबें मिलीं
शिक्षा विभाग के मुताबिक अब तक एक से आठवीं तक की 39,104 किताबें जिले में पहुंची हैं। वहीं कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 32,365 किताबों की आपूर्ति हुई है। पर्याप्त किताबें न मिलने से विभाग ने स्टॉक में बचीं पिछले शिक्षा सत्र की पुस्तकें विद्यार्थियों को उपलब्ध कराईं हैं ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
कोट-
पूरे प्रदेश में सिर्फ पिथौरागढ़ जिले में निशुल्क किताबें विद्यार्थियों को उपलब्ध हुई हैं। जल्द ही सभी किताबों की आपूर्ति होगी इन्हें विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।- हरक राम कोहली, सीईओ, पिथौरागढ़