फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand raised to restore old pension

Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग

Wed, 03 Dec 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to restore old pension
पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की मासिक बैठक संघ भवन टकाना रोड में आयोजित की गई। इसमें संगठन को सशक्त बनाने, अभियंताओं में जागरूकता बढ़ाने और महासंघ की पूर्व में उठाई गई मांगों के समाधान के लिए आगामी रणनीतियाें पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अपर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा के दौरान 5400 ग्रेड पे का लाभ देने, ट्रांसफर एक्ट में दुर्गम, सुगम के साथ अति दुर्गम श्रेणी भी जोड़ने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांग रखी गईं। इस दौरान महासंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हंसा दत्त पाठक के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में सचिव इं. विवेकानंद बगौली, शाखा अध्यक्ष मनीष पंत, शाखा सचिव मनोज उपाध्याय, ऋषभ शाह, संजय वर्मा, हेम चंद्र आर्या, गुंजन मंगला, आजाद यूनुस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed