फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand of Medical Facility

डीडीहाट में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand of Medical Facility
डीडीहाट में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कुमाऊं की बदहाल स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए लोगों ने शनिवार को गांधी चौक पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक और कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में नारेबाजी की। कहा कि भाजपा 25 साल से विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को नहीं सुलझाया। पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं सुधर सकी हैं। अस्पताल में तकनीशियनों के अभाव में लाखों की मशीनें जंग खा रही हैं। एक लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें लोगों के अनमोल समय और धन की बर्बादी होती है। धरने में ललित पाल, मोहन भंडारी, राजेंद्र बोरा, गिरधर बोरा, चंचल बोरा, उम्मेद सिंह, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed