{"_id":"687fc9c279cdbe90e50067b3","slug":"demand-made-to-bro-to-give-leave-to-workers-for-voting-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130572-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीआरओ से की श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीआरओ से की श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग
Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक जगत मर्तोलिया ने बीआरओ से श्रमिकों को मतदान के लिए अवकाश देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।
उन्होंने कहा कि बीआरओ के अंतर्गत जिले के सैकड़ों श्रमिक दैनिक मजदूरी करते हैं। सभी मजदूरों को 24 और 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान करना होगा। अब तक श्रमिकों को मतदान के दिन अवकाश देने पर बीआरओ ने कोई निर्णय नहीं लिया है। यदि अवकाश नहीं मिला तो मजदूर मतदान से वंचित होकर अपना संवैधानिक अधिकार खो देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश दिया जाना चाहिए ताकि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा सकें। संवाद