फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road in Beltadi

अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क निर्माण की मांग को आठ नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road in Beltadi
मूनाकोट के बेलतड़ी में 42 वे दिन धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोकनगर बेलतड़ी सड़क निर्माण की मांग के लिए शुक्रवार को 42वें दिन भी बेमियादी आंदोलन जारी रहा। क्षेत्र के छह गांवों के लोग आठ नवंबर को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालेंगे। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में ही बेमियादी धरना, प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के दूरस्थ के बेलतड़ी क्षेत्र के कई गांवों के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। बीमार मरीजों को डोली से सड़क तक लाया जा रहा है। गांव की निर्माणाधीन सड़क में धांधली होने के कारण काम ठप है। सरकार ने सड़क में हुए घपले की जांच एसआईटी को दी।
विज्ञापन

जांच के 12 साल बाद भी रिपोर्ट पता नहीं चल सकी है। सड़क न होने से इन गांवों का विकास ठप है। इसी से गुस्साए इन गांवों के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। वहां के लोग 42 दिन से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सरकार, प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों ने समस्या नहीं सुलझाई है। शुक्रवार को पार्वती और जशोदा भट्ट आदि ने धरना दिया। जगदीश भट्ट, हरी दत्त, बसंत भट्ट, दीपक सिंह ने उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed