फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Demand For Road Construction

मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की तालाबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road Construction
लोनिवि कार्यालय बेड़ीनाग में तालाबंदी करते मणकनाली-सुरखाल पाठक संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को 152 दिन से चल रहे आंदोलन को गंभीरता से न लेने से ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी की। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं होने पर उग्र आंदोलन की।
विज्ञापन

मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क संघर्ष समिति का शिष्टमंडल शनिवार को अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट, कल्याण राम के नेतृत्व में बेड़ीनाग लोनिवि कार्यालय पहुंचा। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की।
विज्ञापन

कहा कि सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें तालाबंदी करनी पड़ रही है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस बल और राजस्व पुलिस के साथ लोनिवि कार्यालय में तैनात रहे। तालाबंदी करने वालों में शंकर सिंह भंडारी, केशर सिंह बिष्ट, ठाकुर सिंह, पुष्कर सिंह, ललिता भंडारी, चंद्रा देवी, गोविंदी देवी, हेमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण को लेकर भारत सरकार से मिली आपत्तियों का निराकरण कर प्रस्ताव 14 दिसंबर को अपलोड कर दिया गया है। वर्तमान में प्रस्ताव नोडल अधिकारी स्तर पर है।
- संजीव भट्ट, एई, लोनिवि खंड, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed