{"_id":"61ba31bb2bf92073f33d62a7","slug":"demand-for-new-district-pithoragarh-news-hld44774468","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ा न कर दे डीडीहाट जिला का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ा न कर दे डीडीहाट जिला का मुद्दा
विज्ञापन
डीडीहाट का बगजीबला गांव। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही डीडीहाट जिले का मुद्दा गर्माने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के लिए डीडीहाट जिले का मुद्दा गले की फांस बन सकता है।
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की ओर से काशीपुर में सत्ता में आते ही एक माह के भीतर छह जिलों का गठन करने की घोषणा के बाद डीडीहाट जिले सहित अन्य जिलों के गठन को लेकर सियासत भी तेज होने लगी है। लोग भाजपा और कांग्रेस से डीडीहाट जिले को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
वर्ष 1960 से ही डीडीहाट जिला बनाने की मांग उठती रही है। लगातार उठती मांग को देखते हुए 90 के दशक में तत्कालीन मुलायम सरकार ने जिले को लेकर दीक्षित आयोग बनाया था लेकिन नए जिलों के गठन की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
15 अगस्त 2011 को तत्कालीन सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट, रानीखेत, पुरोला और कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की। सरकार ने चुनावी साल में नए जिलों का शासनादेश भी जारी कर दिया लेकिन गजट नोटिफिकेशन नहीं हो पाया।
ऐसे में एक फिर चुनावी साल में ये मुद्दा गरमाने लगा है। डीडीहाट से कांग्रेसी नेता और पूर्व दर्जाधारी मंत्री रमेश कापड़ी का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल जिले के मुद्दे पर लगातार चुनाव तो जीतते आए हैं लेकिन जिला अभी तक नहीं बन पाया है।
जनता भाजपा-कांग्रेस से पूछ रही सवाल
पिथौरागढ़। डीडीहाट को जिला बनाने का सवाल पर भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस से भी लोग सवाल पूछ रहे हैं। डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल लगातार पांचवीं बार विधायक हैं। ऐसे में विपक्षी जिला नहीं बनने पर उन्हें ही कठघरे में खड़ा करने की जुगत में लगे हैं। वहीं लोग कांग्रेस से भी तमाम तरह के सवाल कर रहे हैं।
जिलों के गठन को लेकर सरकार गंभीर है। नए जिलों का जनभावनाओं के अनुरूप परिसीमन करना सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार ने जिला पुनर्गठन आयोग से रिपोर्ट मांगी है। - बिशन सिंह चुफाल, कैबिनेट मंत्री,डीडीहाट विधायक।
भारतीय जनता पार्टी ने डीडीहाट जिले का मुद्दा लंबे समय से लटकाया हुआ है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस की सरकार बनते ही डीडीहाट जिला गठन किया जाएगा। - प्रदीप पाल, कांग्रेस नेता डीडीहाट।
आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करती है। आप की सरकार बनते ही नये जिलों का गठन किया जाएगा। चुनाव के समय की गई प्रत्येक घोषणा को आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। -चंद्रशेखर पुनेड़ा, आप जिलाध्यक्ष व डीडीहाट प्रभारी।